अब तक 121 कोरोना पॉजिटिव / भोपाल में एक आईएएस अधिकारी और उनका बेटा कोरोना से संक्रमित, दोनों को चिरायू अस्पताल में भर्ती किया गया

कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में एक आईएएस अफसर और उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पिता-पुत्र को चिरायू अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 25 मार्च को इन्हें स्वास्थ्य संचालनालय में अटैच किया गया था। भोपाल में कोरोना से संक्रमित होने वाले आईएएस अफसरों की संख्या तीन हो गई है। इसके पहले स्वास्थ्य विभाग के एमडी जे विजय कुमार और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। इसके साथ ही भोपाल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है। 


10 अप्रैल यानी शुक्रवार को राजधानी में कोरोना संक्रमण के 22 नए केस सामने आए। चिंता वाली बात यह है कि कोरोना संक्रमण स्वास्थ्य विभाग के संचालनालय से अब स्मार्ट सिटी के दफ्तार में बनाए गए जिला कोरोना कंट्रोल रूम में पहुंच गया है। यहां पर डॉ. पल्लव कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस वजह से बाकी कर्मचारियों को क्वारैंटाइन किया गया है और कंट्रोल रूम को फुल सैनिटाइज किया गया। 12 घंटे बंद रखने के बाद फिर से काम शुरू हो गया। इससे पहले राज्य कंट्रोल रूम में भी कई स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटव आए थे।
 
शुक्रवार को जो लोग संक्रमित मिले, उनमें 3 डॉक्टर हैं। हालांकि उनकी किसी अस्पताल में ड्यूटी नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से अब उनके परिजन भी संक्रमित होने लगे हैं। डॉक्टर्स में पल्लव दुबे, वीरेंद्र कुमार, रोशनी दिलबागी कोरोना संक्रमित हुए। इस तरह भोपाल में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या 121 पहुंच गई। भोपाल में अब तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत उनके परिवार के संक्रमित होने की संख्या 74 हो गई। 20 जमाती, 16 पुलिसकर्मी और उनका परिवार है। 11 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।


बागमुगलिया में लोगों ने लूट लिया राशन, बागसेवनिया में महिलाएं सड़कों पर 


लॉकडाउन के असर से लोगों को जरूरी सामान की दिक्कत होने लगी है। लोग सड़कों पर प्रदर्शन करने पर उतारू हो रहे हैं। भोपाल के बाग सेवनिया इलाके में शुक्रवार को ऐसा ही नजारा देखने मिला। भोपाल के बाग मुगालिया एक्सटेंशन में दाल-चावल बांटने एक गाड़ी पहुंची तो झुग्गीवासियों ने सामान लूट लिया। इन लोगों ने ड्राइवर और नगर निगम के स्टाफ के साथ भी बदतमीजी की और गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।


राजधानी में 2 साल का एक बच्चा भी पॉजिटिव
2 साल का वीर पुरोहित प्रदेश में सबसे छोटे उम्र का कोरोना पीड़ित है। सुकून की बात यह है कि अभी उसे किसी तरह की तकलीफ नहीं है। इसलिए उसे घर पर ही रखा गया है। मासूम वीर उप संचालक सौरभ पुरोहित का बेटा है। 5 अप्रैल को स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनके 2 साल के बेटे की भी जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया। 


कोरोना जिला कंट्रोल रूम पहुंचा 
स्वास्थ्य विभाग के संचालनालय में बने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में अधिकांश लोग कोरोना के संक्रमण का शिकार हो गए। इसके बाद शुक्रवार से जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में भी कोरोना ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिए। स्मार्ट सिटी कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में कार्यरत डॉ. पल्लव दुबे कोरोना के संक्रमित पाए गए। अधिकांश लोग क्वारैंटाइन हो रहे है। वहीं, आईएसबीटी स्थित एक होटल में कंट्रोल रूम में काम करने वाले कर्मचारियों को ठहराया गया है। कंट्रोल रूप को फुल सैनिटाइज किया गया और फिर 12 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। शनिवार को सुबह से फिर कंट्रोल रूम वर्किंग में आ गया है। 


जहां संक्रमित व्यक्ति की मौत, उसी शहर में होगा अंतिम संस्कार 
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर कहा कि जिस शहर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत होगी, उसका अंतिम संस्कार भी उसी शहर में होगा। किसी को भी संक्रमित व्यक्ति का शव अन्य जिले या शहर में नहीं ले जाने दिया जाएगा। यह व्यवस्था कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए की गई है।


भोपाल: होम डिलीवरी भी सुचारू नहीं, सरकारी दावे फेल



  • लॉकडाउन के असर से लोगों को जरूरी सामान की दिक्कत होने लगी है। लोग सड़कों पर प्रदर्शन करने पर उतारू हो रहे हैं। भोपाल के बाग सेवनिया इलाके में शुक्रवार को ऐसा ही नजारा देखने मिला। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लोगों के पास राशन खत्म हो गया है। अगर लॉकडाउन को और बढ़ाए जाने का फैसला होता है तो आने वाले दिनों में और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

  • जिला स्तर पर लोगों को जो राहत पहुंचाने के प्रयास किए जाए रहे हैं, उससे आम जनता को राहत नहीं मिल रही है। व्यापारी मनमाने दाम वसूल कर रहे हैं। आलू 40 से ज्यादा और प्याज 30 रुपए किलो मिल रही है। अभी तक किराना सामान की होम डिलीवरी सुविधा भी लोगों को सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही। प्रशासन ने सभी किराना दुकानदारों को होम डिलीवरी के पास जारी कर दिए हैं।

  • भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन में दाल-चावल बांटने एक गाड़ी पहुंची तो झुग्गीवासियों ने सामान लूट लिया। इन लोगों ने ड्राइवर और नगर निगम के स्टाफ के साथ भी बदतमीजी की और गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।


नए कोरोना संक्रमित



  • सविता दुबे और पल्लव दुबे : सविता स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक उपेंद्र दुबे की पत्नी और पल्लव उनके बेटे हैं। पल्लव की स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में ड्यूटी थी।

  • सुनीता पुरोहित और वीर पुरोहित : सुनीता पुरोहित स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक सौरभ पुरोहित की मां और वीर दो साल का बेटा है।

  • मैरी थाॅमस और ऐलन थॉमस : मैरी स्वास्थ्य संचालनालय में क्लर्क पीसी थॉमस की पत्नी और ऐलन बेटी हैं।

  • पुलिस और उनके परिजन: मसूद खान, हरे कृष्ण शर्मा, आदित्य सिंह, वाणी शामिल हैं। 


राज्य में अब तक 483 कोरोना संक्रमित
मध्य प्रदेश में 483 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें एक पॉजिटिव यूपी के कौशांबी का रहने वाला है। इसके अलावा, इंदौर 249, भोपाल 121, उज्जैन 15, मुरैना 14, विदिशा में 13, खरगोन-बड़वानी 12-12, होशंगाबाद 10, जबलपुर 9, ग्वालियर 6, खंडवा 5, छिंदवाड़ा 4, देवास 3, शिवपुरी-श्योपुर 2-2, शाजापुर, सागर, धार, बैतूल, रायसेन में एक-एक संक्रमित मिला। अब तक इंदौर में 30, उज्जैन में 5, खरगोन 2, भोपाल, छिंदवाड़ा, देवास में एक-एक की मौत हो गई। इसमें इंदौर 28, जबलपुर 3, भोपाल-ग्वालियर 2-2, शिवपुरी में एक मरीज स्वस्थ्य होने पर घर भेज दिया गया।



Popular posts
मध्य प्रदेश में लॉकडाउन / 20 जिलों में फैला कोरोना संक्रमण, मुख्यमंत्री शिवराज ने परेशानी के लिए जनता से मांगी माफी; कहा- घर से बाहर न निकलें
बयान / राहुल बोले- कोरोना सुनामी जैसा, सरकार निपटने की तैयारी करे; अनुराग ठाकुर ने कहा- वे भ्रम में हैं, डॉक्टरों-नर्सों को धन्यवाद दें
फैसला / सनफार्मा 1700 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करेगी, अधिकतम 425 रुपए पर खरीद होगी
मप्र: लॉकडाउन का 18वां दिन / अब तक 483 केस: इंदाैर में दो दिन में सात की माैत, शहर में पुलिस पर पथराव करने वाला आरोपी पॉजिटिव निकला
कोरोना इफेक्ट / लॉकडाउन बढ़ा तो शादियां भी नहीं होंगी, सर्दी के सीजन में मुहूर्त कम, अब अगले साल गर्मियों में ही शहनाईयां बजेंगी